लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रथम प्रश्नपत्र - शिक्षा के दार्शनिक परिप्रेक्ष्य

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रथम प्रश्नपत्र - शिक्षा के दार्शनिक परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2697
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रथम प्रश्नपत्र - शिक्षा के दार्शनिक परिप्रेक्ष्य

अध्याय - 2

शिक्षा के अभिकरण

(Agencies of Education)

 

प्रश्न- शिक्षा के साधनों से आप क्या समझते हैं ? शिक्षा के विभिन्न साधनों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

अथवा
शिक्षा के अभिकरणों के प्रकार बताइए।
अथवा
शिक्षा में औपचारिक एवं अनौपचारिक साधनों से आप क्या समझते हैं ?
सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. औपचारिक साधन से आप क्या समझते हैं ?
2. शिक्षा के अनौपचारिक साधन से आप क्या समझते हैं ? विस्तार से समझाइए।
3. शिक्षा के अन्य अनौपचारिक साधनों की विवेचना कीजिए।
4. शिक्षा के सक्रिय व निष्क्रिय साधन लिखिए

उत्तर -

शिक्षा स्कूल तथा कालेजों में ही दी जाती है परन्तु स्कूल तथा कालेजों के अतिरिक्त भी शिक्षा प्रदान करने के अनेक साधन हैं। समाज ने प्राचीनकाल से ही शिक्षा को क्रियान्वित रूप देने के लिए विभिन्न संस्थाओं को अपनाया है तथा उनका विकास किया है। ये संस्थाएँ ही शिक्षा के साधन कहलाती हैं।

रेमान्ट के कथनानुसार "अध्यापक ही केवल शिक्षा नहीं देता केवल स्कूल तथा कालेज ही शिक्षण संस्थाएँ नहीं हैं वरन् ऐसी कई संस्थाएँ हैं जिनका प्रभाव शैक्षिक होता है।"

वैसे शाब्दिक अर्थ के अनुसार साधन शब्द अंग्रेजी शब्द Agency का हिन्दी रूपान्तर है। Agency का तात्पर्य है 'एजेन्ट' (Agent) का कार्य। एजेन्ट से तात्पर्य उस तत्व, माध्यम, वस्तु या व्यक्ति से है जो कोई कार्य सम्पादित करता है अथवा प्रभाव डालता है। शिक्षा के साधन का तात्पर्य उस वस्तु, स्थान, तत्व या संस्था से है जो बालक को शिक्षा प्रदान करती है अर्थात् उस पर शैक्षिक प्रभाव डालती है। सार गार्डफ्रे थामसन (Sir Godfrey Thomson) के शब्दों में सम्पूर्ण वातावरण व्यक्ति की शिक्षा का साधन है किन्तु इस वातावरण में कुछ तत्वों जैसे घर, स्कूल, चर्च, प्रेस, व्यवसाय सार्वजनिक जीवन आनन्द के साधन का विशेष महत्व है।'

1. शिक्षा के विभिन्न साधन (Various Kind of Agencies of Education)

(i) औपचारिक और अनौपचारिक साधन (Formal and informal agencies)
(ii) शिक्षा के अन्य अनौपचारिक साधन (Other informal agencies of education )
(iii) सक्रिय और निष्क्रिय साधन (Active and passive agencies)

औपचारिक साधन
(Formal Agencies)

वे संस्थाएँ जो किसी पूर्ण निश्चित उद्देश्य के अनुसार चलती हैं, उनके कार्य की कुछ सीमा होती है और जो शिक्षा के संकुचित उद्देश्य की प्राप्ति के साधन मात्र होती हैं, औपचारिक साधन कहलाती हैं। औपचारिक संस्थाओं में जानबूझकर विचारपूर्वक शिक्षा प्रदान की जाती है। इन साधनों के अन्तर्गत शिक्षालय, चर्च, संग्रहालय, पुस्तकालय, आर्ट गैलरीज आदि होती हैं। यह सभी साधन बालकों को औपचारिक शिक्षा प्रदान करते हैं।

औपचारिक संस्थाओं का निर्माण समाज अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कराता है। इनकी देखभाल प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा की जाती है। इन संस्थाओं का कार्य, समय व स्थान निश्चित योजना के द्वारा ढालने का प्रयास किया जाता है, इसमें शिक्षा की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से चलती है।

औपचारिक शिक्षा के दोष भी हैं। डॉ. वी. के अनुसार, "औपचारिक शिक्षा बड़ी ही सरलता से तुच्छ, निर्जीव, अस्पष्ट एवं किताबी बन सकती है। कम विकसित समाजों में जो संचित ज्ञान होता है, उसे कार्य में बदला जा सकता है। किन्तु उन्नत संस्कृति में जो बात सीखी जाती है वे प्रतीकों के रूप में होती है और उन्हें कार्यों में परिणित नहीं किया जा सकता है। इस बात का हमेशा डर बना रहता है कि औपचारिक शिक्षा जीवन के अनुभव से कोई सम्बन्ध न रखकर केवल विद्यालयों की विषय सामग्री न बन जाये।

अनौपचारिक साधन
(Informal Agencies)

अनौपचारिक साधन वह साधन है जिनका कार्य शिक्षा देना नहीं होता परन्तु यह आकस्मिक रूप से अथवा परोक्ष रूप से सभी पर शैक्षिक प्रभाव डालते हैं। दूसरे शब्दों में अनौपचारिक साधन वे साधन हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षा प्रदान करते हैं। अतः यह साधन औपचारिक साधन से भिन्न होते हैं। इन साधनों की न तो कोई पूर्व निश्चित योजना होती है और न कोई निश्चित नियम होते हैं। यह अज्ञात, अप्रत्यक्ष तथा अनौपचारिक रूप से बालक के संस्कारों में रूपान्तर करते हैं। इन साधनों के अन्तर्गत परिवार, समाज, राज्य, युवक, समूह, खेल का मैदान, चलचित्र, प्रेस, रेडियो, दल-गुट आदि आते हैं।

अनौपचारिक शिक्षा की संस्थाओं पर किसी और संस्था का नियन्त्रण नहीं होता। ये बन्धन मुक्त होते हैं। इनका विकास स्वाभाविक रूप से होता है। इनकी शिक्षा सरल, स्वाभाविक तथा आडम्बर विहीन होती है। इनके द्वारा बालक वास्तविक जीवन की शिक्षा प्राप्त करते हैं और उनका स्वाभाविक रूप से विकास होता है। डीवी अनौपचारिक साधनों को औपचारिक साधनों से अधिक महत्व प्रदान करता है। उनका कथन है "ये आकस्मिक एवं स्वाभाविक रूप से प्रभाव डालकर अनजाने ही व्यक्तियों में अच्छी आदत, व्यवहार, चरित्र एवं रुचियों का निर्माण करते हैं। बालक को वास्तविक अनौपचारिक रीति से शिक्षा देते हैं। उनकी बुद्धि एवं कल्पना शक्ति का विकास करते हैं और उनके अनुभवों को विकसित एवं प्रबुद्ध बनाते हैं। सामाजिक अनुकूलन में उनकी सहायता करते हैं। स्पष्ट है कि इन साधनों का अभाव व्यापक होता है।

अनौपचारिक शिक्षा के अनेक गुणों के होते हुए भी कुछ दोष हैं। अनौपचारिक शिक्षा किसी पूर्व निश्चित योजना के अनुसार नहीं चलती, इसलिए इसमें समय एवं प्रयासों का अपव्यय होता है। इसके द्वारा उच्चकोटि का ज्ञान नहीं मिल पाता है। इनके द्वारा कला-कौशल की शिक्षा नहीं दी जा सकती। उक्त दोषों के होते हुए भी अनौपचारिक शिक्षा का अपना ही एक महत्व है।

शिक्षा के अन्य अनौपचारिक साधन
(Other Informal Agencies of Education)

शिक्षा के कुछ अनौपचारिक साधन हैं। इसकी जानकारी करना आवश्यक है तथा हम यहाँ पर शिक्षा के अनौपचारिक साधनों पर विचार करेंगे। ये साधन निम्न हैं-

1. समाचार पत्र एवं पत्रिकाएँ (News Paper and Magazines) - अनौपचारिक साधनों में समाचार पात्रों की शिक्षा देने की क्षमता स्वयं सिद्ध है। दैनिक समाचार पत्र व्यक्ति तथा समाज का नित्य शिक्षक है। देश-विदेश में विभिन्न आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में क्या हो रहा है, इसका ज्ञान हमें समाचार पत्रों से प्राप्त होता है। समाचार पत्रों की उत्तम कहानियाँ, निबन्ध, साहित्यिक समीक्षा एवं लेख भी होते हैं। इन्हें पढ़कर व्यक्ति बहुत से विषयों बातों की शिक्षा प्राप्त करते हैं और विचार विश्लेषण द्वारा अपने निष्कर्ष निकालते हैं। व्यापारियों को वस्तुओं के भाव मालूम होते हैं। खिलाड़ियों को अपनी रुचि के खेलों के सम्बन्ध में ज्ञान मिलता है।

2. रेडियो एवं टीवी जिन अनौपचारिक साधनों से शिक्षा प्रदान होती है उनमें रेडियो तथा टी. वी. का शिक्षात्मक एवं सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है। रेडियो नागरिकों को बड़ी सजगता के साथ शिक्षा दे रहा है। इनके द्वारा हम शीघ्र ही समाचार सुन लेते हैं। इनके द्वारा प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों से हम कुछ न कुछ सीखते हैं। समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा दिये गये समाज विषयक भाषण इसकी उपयोगिता के प्रतीक हैं। इन भाषणों से हमें पर्याप्त शिक्षा मिलती है। किसानों को खेती- बारी तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत-सी बातें बतलाई जाती हैं। बालकों तथा स्त्रियों के मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए विशेष कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। वादन, नृत्य के प्रति सामान्य जन की रुचि में विकास करने का श्रेय रेडियो एवं टी. वी. को है।

3. सिनेमा (Cinema ) सिनेमा शिक्षा का मुख्य साधन है। बालक बहुत सी बातें सिनेमा से सीख जाते हैं। इस प्रकार इनसे मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्द्धन भी होता है। शिक्षा की दृष्टि से सिनेमा की न्यूज रील विशेष लाभकारी सिद्ध हुई है। सिनेमा का बालक के चरित्र पर प्रभाव पड़ता है परन्तु खेद का विषय है कि शिक्षा के इस प्रबल साधन का हमारे चलचित्र निर्माता निम्न कोटि के चित्र प्रदर्शित करते हैं जिनका बालक तथा बालिकाओं के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह फिल्म निर्माता व्यक्ति, समाज, देश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर चलचित्रों का कथानक चुनें तो सभी का कल्याण हो सकता है। इस सम्बन्ध में सरकार के लिए यह आपेक्षित है कि वह गन्दे एवं अश्लील चित्रों पर रोक लगाये और उनके स्थान पर ऐसे चित्रों को प्रोत्साहन दे जो शिक्षा और चरित्र- निर्माण की दृष्टि से उत्तम हों।

4. नाटक (Drama) शिक्षा के अनौपचारिक साधनों में नाटक हमारे जीवन एवं चरित्र पर प्रभाव डालते हैं। इनसे हमें अनेकानेक शिक्षायें मिलती हैं। यह हमारी केवल कल्पना शक्ति का ही विकास नहीं करते वरन् वे बोल-चाल में प्रशिक्षित करते हैं। ये पाठ्यक्रम की बहुत-सी कड़वी बातें बड़ी सरलता से बालकों तक पहुँचा देते हैं। समाज में फैली हुई बुराइयों तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विकास के नाटकों का प्रदर्शन लाभदायक होता है। बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए नाटक बहुत जरूरी है। इससे शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है। इनके शैक्षिक महत्व को देखते हुए कुछ शिक्षाशास्त्रियों ने इनके अध्ययन क्लब खोलकर अच्छे शिक्षाप्रद नाटकों के प्रदर्शन किए। नाटकों का प्रभाव बुरा भी होता है, इसलिए अश्लील तथा कामवासना को उत्तेजित करने वाले नाटकों को प्रदर्शित नहीं करना चाहिए।

5. धर्म (Religion) बालक की शिक्षा में जहाँ समाज के अन्य संगठनों का शिक्षा के अनौपचारिक साधन के रूप में महत्व है वहाँ इनके मध्य धर्म तथा धार्मिक संस्थाओं का भी अपना एक स्थान है। इस सम्बन्ध में हमारे लिए यह जानना आवश्यक नहीं है कि धार्मिक शिक्षा होनी चाहिए अथवा नहीं और धर्म से हम कुछ सीखते रहते हैं। धार्मिक स्थानों जैसे मन्दिर-मस्जिद, धार्मिक कार्यों, धार्मिक यात्राओं, धार्मिक उत्सवों आदि से हमें शिक्षा मिलती है। प्राचीनकाल में तो धर्म एवं धार्मिक संगठन औपचारिक रूप से शिक्षा प्रदान करते थे परन्तु आज स्थिति बदल गई है। अब विद्यालय अनौपचारिक शिक्षा के मुख्य साधन बन गये परन्तु धर्म का इस सम्बन्ध में अब भी महत्व है और धर्म से हम अनौपचारिक रूप से शिक्षा प्राप्त करते हैं।

6. समाज कल्याण केन्द्र आदि (Social Welfare Centre etc.) शिक्षा की कुछ ऐसी भी अनौपचारिक एजेन्सियाँ हैं जिन्हें ब्राउन महोदय ने शिक्षा के अव्यावसायिक, साधनों (Non Commercial Agencies) के अन्तर्गत रखा है। इनमें समाज कल्याण केन्द्र, युवक दल स्काउटिंग की गणना की जाती है। सामुदायिक विकास योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण केन्द्रों तथा समाज शिक्षा केन्द्रों की गाँवों एवं शहरों में स्थापना की गयी है। इनके कार्य एवं क्रियाओं में भाग लेने से व्यक्ति इनके द्वारा अनौपचारिक रूप से शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस प्रकार युवक दलों से बालक स्काउटिंग से और बालिकाएँ गर्ल मार्डिंग शिक्षा ग्रहण करती हैं। कारखानों में काम करने वाले कारीगर व्यावसायिक उद्योग-धन्धों में कार्य करके अपने-अपने व्यवसाय सम्बन्धी अपना ज्ञान तथा अपनी कार्य कुशलता बढ़ाते हैं।

7. पुस्तकालय एवं वाचनालय (Library and Reading Room) पुस्तकालय एवं वाचनालय अपने सदपरिणामों के कारण अनौपचारिक शिक्षा के लोकप्रिय साधन हैं। इनकी लोकप्रियता इस बात से परिलक्षित होती है कि आज कोई भी शिक्षा संस्था ऐसी नहीं है जहाँ पुस्तकालय एवं वाचनालय हो। विद्यालयों के अतिरिक्त मोहल्लों, कस्बों आदि के ज्ञानावर्धन के हेतु नगर निगम, जिला परिषद, नगर पालिका, धनी एवं सामाजिक व्यक्तियों ने सार्वजनिक पुस्तकालयों एवं वाचनालयों की स्थापना की। पुस्तकालय एवं वाचनालय अनेक विषयों की पुस्तकों एवं पत्रिकाओं, कोषों, विशाल सन्दर्भ ग्रन्थों की व्याख्या करके जनमात्र का ज्ञान वर्धन करते हैं। आज हमारे लिए ये इतने महत्व के साधन हैं कि इनके बिना छात्र एवं शिक्षक वर्ग का कार्य चल नहीं सकता। अब लगभग प्रत्येक शिक्षक अपना स्वयं का एक छोटा-मोटा पुस्तकालय रखने का प्रयत्न करता है।

सक्रिय और निष्क्रिय साधन

1. सक्रिय साधन (Active Agencies) शिक्षा के सक्रिय साधनों का तात्पर्य उन साधनों से है जिनमें शिक्षा प्रदान करने वाले तथा शिक्षा प्राप्त करने वाले दोनों प्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया करते हैं। इस प्रकार सक्रिय साधन एक प्रकार से द्विमुखी प्रक्रिया (Bipolar Process) है जिसमें शिक्षक तथा शिक्षार्थी दोनों होते हैं। शिक्षक अपने व्यक्तित्व से बालक को प्रभावित करते हैं। अतः इसमें शिक्षा देने वाले तथा शिक्षा ग्रहण करने वाले, दोनों एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। शिक्षा के सक्रिय साधन हैं घर, विद्यालय, धार्मिक संस्थाएँ, समाज, राज्य, समाज कल्याण केन्द्र आदि गिने जाते हैं।

2. निष्क्रिय साधन (Passive Agency) - निष्क्रिय साधन, वह साधन है जिसमें क्रिया एवं प्रतिक्रिया का कोई स्थान नहीं होता है। वह साधन सीखने वालों को तो प्रभावित करते हैं। लेकिन स्वयं इन पर सीखने वालों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है जैसे रेडियो सुनने वालों को प्रभावित करता है लेकिन सुनाने वालों का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इस प्रकार निष्क्रिय साधनों में एक पक्ष सक्रिय रहता है और दूसरा निष्क्रिय। रेडियो, प्रेस, टेलीविजन, चलचित्र, समाचार-पत्र आदि निष्क्रिय साधनों के उदाहरण हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- शिक्षा की अवधारणा बताइये तथा इसकी परिभाषाएँ देते हुए इसकी विशेषताएँ स्पष्ट कीजिए।
  2. प्रश्न- शिक्षा का शाब्दिक अर्थ स्पष्ट करते हुए इसके संकुचित, व्यापक एवं वास्तविक अर्थ को स्पष्ट कीजिए।
  3. प्रश्न- शिक्षा के विभिन्न प्रकारों को समझाइए। शिक्षा तथा साक्षरता व अनुदेशन में क्या मूलभूत अन्तर है ?
  4. प्रश्न- भारतीय शिक्षा में आज संकटावस्था की क्या प्रकृति है ? इसके कारणों व स्रोतों का समुचित विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए।
  5. प्रश्न- शिक्षा के उद्देश्य को निर्धारित करना शिक्षक के लिए आवश्यक है, क्यों ?
  6. प्रश्न- शिक्षा के वैयक्तिक एवं सामाजिक उद्देश्यों की विवेचना कीजिए तथा इन दोनों उद्देश्यों में समन्वय को समझाइए।
  7. प्रश्न- "शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।' जॉन डीवी के इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं ?
  8. प्रश्न- शिक्षा के विषय-विस्तार को संक्षेप में लिखिए।
  9. प्रश्न- शिक्षा एक द्विमुखी प्रक्रिया है। स्पष्ट कीजिए।
  10. प्रश्न- शिक्षा के साधनों से आप क्या समझते हैं ? शिक्षा के विभिन्न साधनों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  11. प्रश्न- ब्राउन ने शिक्षा के अभिकरणों को कितने भागों में बाँटा है ? प्रत्येक का वर्णन कीजिए।
  12. प्रश्न- शिक्षा के एक साधन के रूप में परिवार का क्या महत्व है ? बालक की शिक्षा को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए घर व विद्यालय को निकट लाने के उपाय बताइए।
  13. प्रश्न- "घर और पाठशाला में सामंजस्य न स्थापित करना बालक के साथ अनहोनी करना है।' रॉस के इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  14. प्रश्न- जनसंचार का क्या अर्थ है ? जनसंचार की परिभाषा देते हुए इसकी महत्ता का विश्लेषण कीजिए।
  15. प्रश्न- दूरसंचार के विषय में आप क्या जानते हैं ? इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दीजिए।
  16. प्रश्न- दूरसंचार के प्रमुख साधनों का वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- बालक की शिक्षा के विकास में संचार के साधन किस प्रकार सहायक हैं ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
  18. प्रश्न- इन्टरनेट की विशेषताओं का समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिए।
  19. प्रश्न- कम्प्यूटर किसे कहते हैं ? कम्प्यूटर के विकास का समीक्षात्मक इतिहास लिखिए।
  20. प्रश्न- सम्प्रेषण का शिक्षा में क्या महत्व है ? सम्प्रेषण की विशेषताएं लिखिए।
  21. प्रश्न- औपचारिक, निरौपचारिक और अनौपचारिक अभिकरणों के सापेक्षिक सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए।
  22. प्रश्न- शिक्षा के अनौपचारिक साधनों में जनसंचार के साधनों का क्या योगदान है ?
  23. प्रश्न- अनौपचारिक और औपचारिक शिक्षा में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  24. प्रश्न- "घर, शिक्षा का सर्वोत्तम स्थान और बालक का प्रथम विद्यालय है।' समझाइए
  25. प्रश्न- जनसंचार प्रक्रिया के प्रमुख तत्वों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- जनसंचार माध्यमों की उपयोगिता पर टिप्पणी लिखिए।
  27. प्रश्न- इंटरनेट के विकास की सम्भावनाओं का उल्लेख कीजिए।
  28. प्रश्न- भारत में कम्प्यूटर के उपयोग की महत्ता का उल्लेख कीजिए।
  29. प्रश्न- हिन्दी में संदेश देने वाले सामाजिक माध्यमों में 'फेसबुक' के महत्व बताइए तथा इसके खतरों के विषय में भी विश्लेषण कीजिए।
  30. प्रश्न- 'व्हाट्सअप' किस प्रकार की सेवा है ? सामाजिक माध्यमों में संदेश देने हेतु यह किस प्रकार कार्य करता है ?
  31. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (शिक्षा: अर्थ, अवधारणा, प्रकृति और शिक्षा के उद्देश्य)
  32. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (शिक्षा के अभिकरण )
  33. प्रश्न- "दर्शन जिसका कार्य सूक्ष्म तथा दूरस्थ से रहता है, शिक्षा से कोई सम्बन्ध नहीं रख सकता जिसका कार्य व्यावहारिक और तात्कालिक होता है।" स्पष्ट कीजिए
  34. प्रश्न- निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए तथा शिक्षा के लिए इनके निहितार्थ स्पष्ट कीजिए (i) तत्व - मीमांसा, (ii) ज्ञान-मीमांसा, (iii) मूल्य-मीमांसा।
  35. प्रश्न- "पदार्थों के सनातन स्वरूप का ज्ञान प्राप्त करना ही दर्शन है।' व्याख्या कीजिए।
  36. प्रश्न- आधुनिक पाश्चात्य दर्शन के लक्षण बताइए। आप आधुनिक पाश्चात्य दर्शन का जनक किसे मानते हैं ?
  37. प्रश्न- शिक्षा का दर्शन पर प्रभाव बताइये।
  38. प्रश्न- एक अध्यापक के लिए शिक्षा दर्शन की क्या उपयोगिता है ? समझाइये।
  39. प्रश्न- अनुशासन को दर्शन कैसे प्रभावित करता है ?
  40. प्रश्न- शिक्षा दर्शन से आप क्या समझते हैं ? परिभाषित कीजिए।
  41. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (दर्शन तथा शैक्षिक दर्शन के कार्य )
  42. प्रश्न- वेदान्त दर्शन क्या है ? वेदान्त दर्शन के सिद्धान्त बताइए।
  43. प्रश्न- वेदान्त दर्शन व शिक्षा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। वेदान्त दर्शन में प्रतिपादित शिक्षा के उद्देश्य, पाठ्यचर्या व शिक्षण विधियों की व्याख्या कीजिए।
  44. प्रश्न- वेदान्त दर्शन के शिक्षा में योगदान का मूल्यांकन कीजिए।
  45. प्रश्न- वेदान्त दर्शन की तत्व मीमांसा ज्ञान मीमांसा एवं मूल्य मीमांसा तथा उनके शैक्षिक अभिप्रेतार्थ की व्याख्या कीजिये।
  46. प्रश्न- वेदान्त दर्शन के अनुसार शिक्षार्थी की अवधारणा बताइए।
  47. प्रश्न- वेदान्त दर्शन व अनुशासन पर टिप्पणी लिखिए।
  48. प्रश्न- अद्वैत शिक्षा के मूल सिद्धान्त बताइए।
  49. प्रश्न- अद्वैत वेदान्त दर्शन में दी गयी ब्रह्म की अवधारणा व उसके रूप पर टिप्पणी लिखिए।
  50. प्रश्न- अद्वैत वेदान्त दर्शन के अनुसार आत्म-तत्व से क्या तात्पर्य है ?
  51. प्रश्न- जैन दर्शन से क्या तात्पर्य है ? जैन दर्शन के मूल सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
  52. प्रश्न- जैन दर्शन के अनुसार 'द्रव्य' संप्रत्यय की विस्तृत विवेचना कीजिए।
  53. प्रश्न- जैन दर्शन द्वारा प्रतिपादितं शिक्षा के उद्देश्यों, पाठ्यक्रम और शिक्षण विधियों का उल्लेख कीजिए।
  54. प्रश्न- जैन दर्शन का मूल्यांकन कीजिए।
  55. प्रश्न- मूल्य निर्माण में जैन दर्शन का क्या योगदान है ?
  56. प्रश्न- अनेकान्तवाद (स्यादवाद) को समझाइए।
  57. प्रश्न- जैन दर्शन और छात्र पर टिप्पणी लिखिए।
  58. प्रश्न- बौद्ध दर्शन में प्रतिपादित शिक्षा के उद्देश्यों, पाठ्यक्रम तथा शिक्षण विधियों की व्याख्या कीजिए।
  59. प्रश्न- बौद्ध दर्शन के प्रमुख सिद्धान्त क्या-क्या हैं ?
  60. प्रश्न- बौद्ध दर्शन में शिक्षक संकल्पना पर टिप्पणी लिखिए।
  61. प्रश्न- बौद्ध दर्शन में छात्र-शिक्षक के सम्बन्ध पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
  62. प्रश्न- बौद्ध दर्शन में छात्र/ शिक्षार्थी की संकल्पना पर प्रकाश डालिए।
  63. प्रश्न- बौद्धकालीन शिक्षा की वर्तमान शिक्षा पद्धति में उपादेयता बताइए।
  64. प्रश्न- बौद्ध शिक्षा की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
  65. प्रश्न- आदर्शवाद से आप क्या समझते हैं ? आदर्शवाद के मूलभूत सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
  66. प्रश्न- आदर्शवाद और शिक्षा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। आदर्शवाद के शिक्षा के उद्देश्यों, पाठ्यचर्या और शिक्षण विधियों का उल्लेख कीजिए।
  67. प्रश्न- शिक्षा दर्शन के रूप में आदर्शवाद का मूल्याँकन कीजिए।
  68. प्रश्न- "भारतीय आदर्शवादी दर्शन अद्वितीय है।" उक्त कथन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय आदर्शवादी दर्शन की प्रकृति की विवेचना कीजिए तथा इसका पाश्चात्य आदर्शवाद से अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  69. प्रश्न- आदर्शवाद में शिक्षक का क्या स्थान है ?
  70. प्रश्न- आदर्शवाद में शिक्षार्थी का क्या स्थान है ?
  71. प्रश्न- आदर्शवाद में विद्यालय की परिकल्पना कीजिए।
  72. प्रश्न- आदर्शवाद में अनुशासन को समझाइए।
  73. प्रश्न- वर्तमान शिक्षा पर आदर्शवादी दर्शन का प्रभाव बताइये।
  74. प्रश्न- आदर्शवाद के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन कीजिए।
  75. प्रश्न- प्रकृतिवाद का अर्थ एवं परिभाषा दीजिए। प्रकृतिवाद के रूपों एवं सिद्धान्तों को संक्षेप में बताइए।
  76. प्रश्न- प्रकृतिवाद और शिक्षा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। प्रकृतिवादी शिक्षा की विशेषताएँ तथा उद्देश्य बताइए।
  77. प्रश्न- प्रकृतिवाद के शिक्षा पाठ्यक्रम और शिक्षण विधि की विवेचना कीजिए।
  78. प्रश्न- "प्रकृतिवाद आधुनिक युग में शिक्षा के क्षेत्र में बाजी हार चुका है।' इस कथन की विवेचना कीजिए।
  79. प्रश्न- आदर्शवादी अनुशासन एवं प्रकृतिवादी अनुशासन की क्या संकल्पना है ? आप किसे उचित समझते हैं और क्यों ?
  80. प्रश्न- प्रकृतिवादी और आदर्शवादी शिक्षा व्यवस्था में क्या अन्तर है ?
  81. प्रश्न- प्रकृतिवाद तथा शिक्षक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  82. प्रश्न- प्रकृतिवाद की तत्व मीमांसा क्या है ?
  83. प्रश्न- प्रकृतिवाद की ज्ञान मीमांसा क्या है ?
  84. प्रश्न- प्रकृतिवाद में शिक्षक एवं छात्र सम्बन्ध स्पष्ट कीजिये।
  85. प्रश्न- आदर्शवाद और प्रकृतिवाद में अनुशासन की संकल्पना किस प्रकार एक-दूसरे से भिन्न है ? सोदाहरण समझाइए।
  86. प्रश्न- प्रकृतिवादी शिक्षण विधियों पर प्रकाश डालिये।
  87. प्रश्न- प्रकृतिवादी अनुशासन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
  88. प्रश्न- शिक्षा की प्रयोजनवादी विचारधारा के प्रमुख तत्वों की विवेचना कीजिए। शिक्षा के उद्देश्यों, शिक्षण विधियों, पाठ्यक्रम, शिक्षक तथा अनुशासन के सम्बन्ध में इनके विचारों को प्रस्तुत कीजिए।
  89. प्रश्न- प्रयोजनवादियों तथा प्रकृतिवादियों द्वारा प्रतिपादित शिक्षण विधियों, शिक्षक तथा अनुशासन की तुलना कीजिए।
  90. प्रश्न- प्रयोजनवाद का मूल्यांकन कीजिए।
  91. प्रश्न- प्रयोजनवाद तथा आदर्शवाद में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  92. प्रश्न- यथार्थवाद का अर्थ एवं परिभाषा बताते हुए इसके मूल सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
  93. प्रश्न- शिक्षा में यथार्थवाद की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए तथा संक्षेप में यथार्थवाद के रूपों को बताइए।
  94. प्रश्न- यथार्थवाद क्या है ? इसकी प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
  95. प्रश्न- यथार्थवाद द्वारा प्रतिपादित शिक्षा के उद्देश्यों तथा शिक्षण पद्धति की विवेचना कीजिए।
  96. प्रश्न- यथार्थवाद क्या है ? उसने शिक्षा की धाराओं को किस प्रकार प्रभावित किया है ? भारतीय शिक्षा पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।
  97. प्रश्न- नव यथार्थवाद पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  98. प्रश्न- वैज्ञानिक यथार्थवाद पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  99. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (भारतीय दर्शन एवं इसका योगदान : वेदान्त दर्शन)
  100. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (भारतीय दर्शन एवं इसका योगदान : जैन दर्शन )
  101. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। ( भारतीय दर्शन एवं इसका योगदान : बौद्ध दर्शन )
  102. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (दर्शन की विचारधारा - आदर्शवाद)
  103. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। ( प्रकृतिवाद )
  104. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (प्रयोजनवाद )
  105. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (यथार्थवाद)
  106. प्रश्न- शिक्षा के अर्थ, उद्देश्य तथा शिक्षण-विधि सम्बन्धी विचारों पर प्रकाश डालते हुए गाँधी जी के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन कीजिए।
  107. प्रश्न- गाँधी जी के शिक्षा दर्शन तथा शिक्षा की अवधारणा के विचारों को स्पष्ट कीजिए। उनके शैक्षिक सिद्धान्त वर्तमान भारत की प्रमुख समस्याओं का समाधान कहाँ तक कर सकते हैं ?
  108. प्रश्न- बुनियादी शिक्षा क्या है ?
  109. प्रश्न- बुनियादी शिक्षा का वर्तमान सन्दर्भ में महत्व बताइए।
  110. प्रश्न- "बुनियादी शिक्षा महात्मा गाँधी की महानतम् देन है"। समीक्षा कीजिए।
  111. प्रश्न- गाँधी जी की शिक्षा की परिभाषा की विवेचना कीजिए।
  112. प्रश्न- टैगोर के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन कीजिए तथा शिक्षा के उद्देश्य, शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम एवं शिक्षक के स्थान के सम्बन्ध में उनके विचारों को स्पष्ट कीजिए।
  113. प्रश्न- टैगोर का शिक्षा में योगदान बताइए।
  114. प्रश्न- विश्व भारती का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  115. प्रश्न- शान्ति निकेतन की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं ? आप कैसे कह सकते हैं कि यह शिक्षा में एक प्रयोग है ?
  116. प्रश्न- टैगोर का मानवतावादी प्रकृतिवाद पर टिप्पणी लिखिए।
  117. प्रश्न- शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में गिज्जूभाई की विशेषताओं का वर्णन कीजिए तथा इनके सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
  118. प्रश्न- गिज्जूभाई के शैक्षिक विचारों का उल्लेख कीजिए।
  119. प्रश्न- गिज्जूभाई के शैक्षिक प्रयोगों का वर्णन कीजिए।
  120. प्रश्न- गिज्जूभाई कृत 'प्राथमिक शाला में भाषा शिक्षा' पर टिप्पणी लिखिए।
  121. प्रश्न- शिक्षा के अर्थ एवं उद्देश्यों, पाठ्यक्रम एवं शिक्षण विधि को स्पष्ट करते हुए स्वामी विवेकानन्द के शिक्षा दर्शन की व्याख्या कीजिए।
  122. प्रश्न- स्वामी विवेकानन्द के अनुसार अनुशासन का अर्थ बताइए। शिक्षक, शिक्षार्थी तथा विद्यालय के सम्बन्ध में स्वामी जी के विचारों को स्पष्ट कीजिए।
  123. प्रश्न- स्त्री शिक्षा के सम्बन्ध में विवेकानन्द के क्या योगदान हैं ? लिखिए।
  124. प्रश्न- जन-शिक्षा के विषय में स्वामी विवेकानन्द के विचार बताइए।
  125. प्रश्न- स्वामी विवेकानन्द की मानव निर्माणकारी शिक्षा क्या है ?
  126. प्रश्न- शिक्षा का अर्थ एवं उद्देश्यों, पाठ्यक्रम, शिक्षण-विधि, शिक्षक का स्थान, शिक्षार्थी को स्पष्ट करते हुए जे. कृष्णामूर्ति के शैक्षिक विचारों की व्याख्या कीजिए।
  127. प्रश्न- जे. कृष्णमूर्ति के जीवन दर्शन पर टिप्पणी लिखिए।
  128. प्रश्न- जे. कृष्णामूर्ति के विद्यालय की संकल्पना पर प्रकाश डालिए।
  129. प्रश्न- प्लेटो के शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डालिए।
  130. प्रश्न- प्लेटो के शिक्षा सिद्धान्त की आलोचना तथा उसके शिक्षा जगत पर प्रभाव का उल्लेख कीजिए।
  131. प्रश्न- प्लेटो का शिक्षा में योगदान बताइए।
  132. प्रश्न- स्त्री शिक्षा तथा दासों की शिक्षा के विषय में प्लेटो के विचार स्पष्ट कीजिए।
  133. प्रश्न- प्रकृतिवाद के सन्दर्भ में रूसो के विचारों का वर्णन कीजिए।
  134. प्रश्न- मानव विकास की विभिन्न अवस्थाओं हेतु रूसो द्वारा प्रतिपादित शिक्षा योजना का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  135. प्रश्न- रूसो की 'निषेधात्मक शिक्षा' की संकल्पना क्या है ? सोदाहरण समझाइए।
  136. प्रश्न- रूसो के प्रमुख शैक्षिक विचार क्या हैं ?
  137. प्रश्न- पालो फ्रेरे का जीवन परिचय लिखिए। इनके जीवन की दो प्रमुख घटनाएँ कौन-सी हैं जिन्होंने इनको बहुत अधिक प्रभावित किया ?
  138. प्रश्न- फ्रेरे के जीवन की दो मुख्य घटनाएँ बताइये जिनसे वह बहुत प्रभावित हुआ।
  139. प्रश्न- फ्रेरे के पाठ्यक्रम तथा शिक्षण विधि पर विचार स्पष्ट कीजिए।
  140. प्रश्न- फ्रेरे के शिक्षण विधि सम्बन्धी विचारों को स्पष्ट कीजिए।
  141. प्रश्न- फ्रेरे के शैक्षिक आदर्श क्या हैं?
  142. प्रश्न- जॉन डीवी के शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा निर्धारित शिक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू को स्पष्ट कीजिए।
  143. प्रश्न- जॉन डीवी के उपयोगिता शिक्षा सिद्धान्त को स्पष्ट कीजिए।
  144. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (भारतीय शैक्षिक विचारक : महात्मा गाँधी)
  145. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (भारतीय शैक्षिक विचारक : रवीन्द्रनाथ टैगोर)
  146. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (भारतीय शैक्षिक विचारक : गिज्जू भाई )
  147. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (भारतीय शैक्षिक विचारक : स्वामी विवेकानन्द )
  148. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (भारतीय शैक्षिक विचारक : जे० कृष्णमूर्ति )
  149. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (पाश्चात्य शैक्षिक विचारक : प्लेटो)
  150. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (पाश्चात्य शैक्षिक विचारक : रूसो )
  151. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (पाश्चात्य शैक्षिक विचारक : पाउलो फ्रेइरे)
  152. प्रश्न- निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए। (पाश्चात्य शैक्षिक विचारक : जॉन ड्यूवी )

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book